CLOSE

75 lakh AI powered CCTV तीसरी आंख करेगी निगरानी, रेल मंत्री ने किया ऐलान, अब ट्रेनों में AI संचालित 75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी भारतीय रेलवे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : 75 lakh AI powered CCTV भारतीय रेलवे अब ट्रेनों में एआई संचालित करीब 75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लगातार रेल हादसों के बीच बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जायेगी और कोच के अलावा लोको पायलट को सतर्क करने के लिए लोकोमोटिव रेल इंजन में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इंजनों पर लगाए जाने वाले एआई से लैस सीसीटीवी कैमरों की रेंज को अंतिम रूप देने पर चर्चा चल रही है।

पटरियों के आसपास पहरा, पुलिस रहे अलर्ट (75 lakh AI powered CCTV)

देश में होने लगातार रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्राथमिक तौर पर विदेशी हाथ होने के भी संकेत मिले हैं। रेलवे पटरियों के सुरक्षा के मामले पर रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने सभी राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों से बात की। पटरियों के आसपास पहरा बढ़ाने को कहा और साथ ही पुलिस से अलर्ट रहने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने कहा कि हाल में घटी घटनाओं की जांच जारी है। सभी गाड़ियों के इंजन और बोगियों में कैमरे लगाए जाएंगे।

संदिग्ध वस्तुओं की सीसीटीवी से होगी निगरानी (75 lakh AI powered CCTV)

रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से कोचों और इंजनों में 75 लाख एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। एआई तकनीक के कारण कैमरे पटरियों पर संदिग्ध वस्तुओं का पता लगा सकेंगे और ड्राइवरों को आपातकालीन ब्रेक लगाने के लिए सचेत करेंगे। 40,000 कोच, 14,000 लोकोमोटिव और 6000 ईएमयू को एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना है।

- Advertisement -

रेलवे हादसे रोकने की रेल मंत्रालय ने की पहल (75 lakh AI powered CCTV)

इंजन और कोच में लगेंगे कैमरे

इंजन के सामने और साईड में लगेंगें कैमरे

कोच के साईड और गार्ड कोच में भी लगेंगें कैमरे

- Advertisement -

एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगेंगे

कैमरे के जरिए ट्रैक और ट्रैक के चारों तरफ रखी जा सकेगी नजर

तीन महीने में ये कैमरे लगने शुरू होंगें और 1 साल में पूरी तरह से लागू हो जाएगा

1200 करोड़ की आएगी लागत

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-