CLOSE

Women’s T20 World Cup 2024 भारत-पाकिस्तान के बीच वीमेंस टी20 विश्व कप में होगी टक्कर, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Women’s T20 World Cup 2024 वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार दोपहर दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वीमेंस टी20 विश्व कप के पिछले मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया था।

लेकिन इस बार की बात करें तो भारत की खराब शुरुआत हुई है। न्यूजीलैंड ने भारत को हाल ही में 58 रनों से हराया है। अगर भारत-पाक मैच की बात करें तो यह मुकाबला टक्कर का हो सकता है। फैंस इसे टीवी के साथ-साथ स्मार्टफोन पर भी देख सकेंगे।

2023 में पाकिस्तान को हराया था (Women’s T20 World Cup 2024)

टीम इंडिया ने 2023 वीमेंस टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केपटाउन में 149 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्ज ने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए थे। भारत ने पाकिस्तान को 2018 में भी हराया था। उसने यह मैच भी 7 विकेट से जीता था।

- Advertisement -

भारत-पाकिस्तान मैच -कब और कहां देख सकेंगे (Women’s T20 World Cup 2024)

टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्टफोन पर भी लाइव देखा सकेगा। इसके लिए हॉटस्टार ऐप का होना जरूरी है। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इसका आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

जेमिमा-रेणुका दिखा सकती हैं दम (Women’s T20 World Cup 2024)

भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब वह पाकिस्तान के खिलाफ कमबैक कर सकता है। भारत के लिए जेमिमा के साथ-साथ रेणुका सिंह दमदार प्रदर्शन कर सकती हैं। रेणुका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट झटके थे। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-