CLOSE

Women T20 World Cup 2024 Schedule भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा मैच, आ गया है T20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Women T20 World Cup 2024 Schedule वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का नया शेड्यूल जारी हो गया है। अब सभी मुकाबले बांग्लादेश की जगह यूएई में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पाकिस्तान से दुबई में सामना होगा। भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम 2 वॉर्मअप मैच भी खेलेगी। टूर्नामेंट का आयोजन 3 अक्टूबर को होगा।

दो ग्रुप बनाए गए (Women T20 World Cup 2024 Schedule)

टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को रखा गया है। वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शारजाह में 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी 3 अक्टूबर को ही आयोजित होगा।

- Advertisement -

6 अक्टूबर को मुकाबला (Women T20 World Cup 2024 Schedule)

टीम इंडिया का पहला मैच न्यूजीलैंड से है। यह मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला 6 अक्टूबर को आयोजित होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 9 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। ये तीनों मैच दुबई में खेले जाएंगे। टीम इंडिया चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में खेलेगी। यह मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत का पहला वॉर्म-अप मैच वेस्टइंडीज से और दूसरा दक्षिण अफ्रीका से होगा।

फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा (Women T20 World Cup 2024 Schedule)

टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाने हैं। हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। इन मुकाबलों से पहले कुल 10 वॉर्मअप मैच खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच 17 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-