CLOSE

Weather Report दिल्ली-NCR के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से ठीक पहले मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद, हापुड़ और फरीदाबाद तक मौसम में अचानक बदलाव हुआ है और कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में बढ़े वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में ऐसे समय में बारिश हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण से राजधानी समेत पूरे एनसीआर का बुरा हाल है। वायु प्रदूषण का आलम तो यह है कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए आर्टिफिशियल बारिश यानी कृत्रिम बारिशपर विचार किया जा रहा था।

दिल्ली की गुरुवार को क्या थी स्थिति (Weather Report)

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि मौसम संबंधी स्थितियां थोड़ी अनुकूल होने की संभावना है, जिससे दीपावली से पहले हवा में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया जाता है, जो बृहस्पतिवार को 437 था, जबकि यह बुधवार को 426 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक्यूआई मानचित्र में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर लाल बिंदू (खतरनाक वायु गुणवत्ता का संकेत) दिखाए गए हैं।

- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बारिश (Weather Report)

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के कई स्थानों के साथ साथ एनसीआर के छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद,जिंद, पानीपत, हांसी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली , महेंद्रगढ़, नारनौल, होडल (हरियाणा) मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलावठी, स्याना , सिकंदराबाद, बुलन्दशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, अतरौली, अलीगढ, नंदगांव (उत्तर प्रदेश) और डीग (राजस्थान) में भी बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather Report)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कोहरा रहने की संभावना है और न्यूनतम तापामन 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसके बाद यानी कल से (11 नवंबर) तापमान में कमी दर्ज हो सकती है। नोएडा की बात की जाए तो यहां भी धुंध देखने को मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

किन किन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार (Weather Report)

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत Weather report दिल्ली-ncr के लोगों को मौसम का तोहफा, दीपावली से पहले बारिश से प्रदूषण से राहत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-