विशाखापत्तनम, 5 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। कोहली ने सीरीज के पहले दोनों वनडे मैचों में शतक लगाए हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाते हुए महफिल लूट सकते हैं। विराट का इस मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड है।
विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। विराट का वनडे में यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट के इस शतक का रोमांचक कम भी नहीं हुआ था कि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया। दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली। पिछले दोनों मैच और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। उनका औसत 97.83 का है। ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और फैंस को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फिर से रोमांचित कर सकते हैं।
Previous articleअमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योताNext articleचीन की बढ़ती चुनौती के बीच भारत को एआई क्षेत्र में अहम पार्टनर के तौर पर देख रहा है यूएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


