CLOSE

आज से शुरू होगा IPL2023 का महासंग्राम, हार्दिक और धोनी अपने अपने धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेंगे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News : IPL 2023 आइपीएल के 16 वें सीजन की शुरुआत आज (31 मार्च) से होने जा रही है। पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इस सीजन के कई नये नियम जोड़े गए हैं जिससे आईपीएल का रोमांच दोगुना हो जाएगा। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या खुद महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं और उन्होंने धोनी से काफी कुछ सीखा है। ऐसे में धोनी और हार्दिक की टीमों के बीच की जंग काफी रोमांचक होगी।

एमएस धोनी की टीम सीएसके पिछले साल के प्रदर्शन को भूल कर मैदान में उतरेगी। वहीं, हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस की टीम अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी। ऐसे में IPL 2023 का यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, यश दयाल और अभिनव मनोहर।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, अंबाती रायडू, न स्टोक्स, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, और ड्वेन प्रिटोरियस।

- Advertisement -

कब और कहां देखें लाइव ?

गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला महासंग्राम शाम 7.30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

Add1
Add1

आज से शुरू होगा ipl2023 का महासंग्राम, हार्दिक और धोनी अपने अपने धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेंगे 42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-