CLOSE

T20 World Cup Telecast : T20 वर्ल्‍ड कप का प्रसारण HotStar ही नहीं अब यहां भी देख सकेंगे वो भी बिल्‍कुल फ्री

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : T20 World Cup Telecast इस बार ऐसे क्रिकेट फैन्‍स को ज्‍यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आपके मैच देखने का इंतजार भारत सरकार ने कर दिया है। इस बार टी20 वर्ल्‍ड कप का प्रसारण केवल डिजनी हॉटस्‍टार पर ही नहीं बल्कि दूरदर्शन पर भी होगा।

डीडी स्‍पोर्ट्स के माध्‍यम से लोग टी20 वर्ल्‍ड कप के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक और विंबलडन का लाइव टेलीकास्‍ट भी देख पाएंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे देखने की इच्‍छा हर क्रिकेट फैन में रहती है। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि बेहद महंगा चैनल होने के कारण लोग उसे नहीं खरीद पाते और वो वर्ल्‍ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को मिस कर जाते हैं।

विशेष गान ‘जज्बा’ भी लॉन्च किया (T20 World Cup Telecast)

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की। प्रसार भारती ने इस मौके पर टी20 विश्व कप के लिए विशेष गान ‘जज्बा’ भी लॉन्च किया। दूरदर्शन ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक और 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस पैरालंपिक का सीधा प्रसारण, स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण के प्रसारण की भी घोषणा की। साथ ही छह से 14 जुलाई तक भारत के जिम्बाब्वे दौरे का भी प्रसारण किया जाएगा।

- Advertisement -

लाइव टेलीकास्‍ट डीडी स्पोर्ट्स पर (T20 World Cup Telecast)

टी20 विश्व कप के बाद इस दौरे पर पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। प्रेस रिलीज के अनुसार 27 जुलाई के सात अगस्त तक श्रीलका में भारत की सीमित ओवरों की सीरीज का लाइव टेलीकास्‍ट भी डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। दूरदर्शन इसके अलावा फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल का भी प्रसारण करेगा। बताया गया, ”प्रसार भारती अपने खेल चैनल पर विभिन्न खेल लीग और प्रतियोगिताओं को दिखाने के लिए खेल संस्थाओं और एजेंसियों के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-