CLOSE

AFG vs UGA T20 World Cup : अफगानिस्तान ने T20 World Cup में रचा इतिहास, तोड़ा खुद का 8 साल पुराना यह रिकॉर्ड

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : AFG vs UGA T20 World Cup आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 5वें मैच में अफगानिस्तान का सामना युगांडा से है। टॉस जीतकर युगांडा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए इतिहास रच दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर खुद का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके बाद जादरान ने भी अपने हाथ खोले। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने युगांडा के गेंदबाजों की खूब खबर ली। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और रिकॉर्ड साझेदारी की।

तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड (AFG vs UGA T20 World Cup)

रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शतकीय साझेदारी (156 रन) करते हुए 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले नागपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ मोहम्मद नबी और समीउल्लाह शिनवारी ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा अफगानिस्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

100 से अधिक रन की साझेदारी (AFG vs UGA T20 World Cup)

दरअसल, टी20I में अफगानिस्तान के लिए दूसरी 100 से अधिक रन का ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ हजरतुल्लाह जजई और उस्मान गनी ने 236 रन की साझेदारी की थी। गुरबाज और जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। गुरबाज 76 रन और जादरान 70 रन बनाकर आउट हुए।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-