शारजाह, 5 अक्टूबर (khabarwala24)। एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
अफगानिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना सकी। दरवेश अब्दुल रसूली ने 29 गेंद पर 32 रन बनाए। वह शीर्ष स्कोरर रहे। सेदिकुल्लाह अटल ने 28 और मुजीब उर रहमान ने 23 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफूद्दीन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। नसूम अहमद और तंजीम हसन साकिब ने 2-2 विकेट लिए। शोरिफूल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश ने सैफ हसन के 38 गेंद पर 7 छक्के और 2 चौके की मदद से बनाए नाबाद 64 रन की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। तंजीद हसन ने 33 रन बनाए।
बल्लेबाजी की तरह अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी साधारण रही। मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 13 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके। ओमरजाई ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया की तेजी से उभरती हुई टीमों में सबसे मजबूत टीम मानी जाती रही है। वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था। अफगान टीम ने विश्व विजेता टीमों को हराया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं। एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ये टीम सुपर में भी नहीं पहुंच सकी। अफगानिस्तान को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। उसके प्रदर्शन में गिरावट विश्व क्रिकेट के लिए हानि की तरह है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


