CLOSE

श्रीलंका ने जीता टाॅस, चुनी गेंदबाजी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच में मंगलवार को श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शनाका ने टॉस के बाद कहा कि रात में ओस को ध्यान में रखते हुए हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। जिस तरह से हम टी20 सीरीज में खेले उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते। यह अच्छी चुनौती है। मैदान कल ओस से भर गया था। ऐसा समय आएगा जब हमें ओस में गेंदबाजी करनी होगी, हमें इसके लिये तैयार रहना होगा क्योंकि विश्व कप नजदीक है। समय-समय पर चीजों को अलग तरीके से करना महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि आज हमारे पास एक और यादगार मैच होगा।

भारतीय एकादश की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

- Advertisement -

श्रीलंका एकादश की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनन्जय डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-