CLOSE

Sachin Tendulkar क्रिकेट के भगवान के घर बजेगी शहनाई, 5 मार्च को अर्जुन–सानिया की शादी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Sachin Tendulkar (निखिल वत्स) 5 मार्च को ससुर बनने जा रहे हैं. ‘क्रिकेट के भगवान’ के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई बजने वाली है. पिछले काफी समय से सचिन के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इस बारे में साफ़ हो गया है…

चुनिंदा हस्तियां शामिल होंगी (Sachin Tendulkar)

अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में 3 मार्च 2026 से शुरू हो जाएंगी। मुख्य शादी समारोह 5 मार्च 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह शादी बेहद निजी (Private) रखी जाएगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कुछ चुनिंदा हस्तियां ही शामिल होंगी…

हालांकि मार्च में ही आईपीएल भी खेला जाना है. शादी के साथ-साथ अर्जुन के क्रिकेट करियर में भी 2026 का साल अहम रहने वाला है। इस सीज़न में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम से खेलते नज़र आएंगे…

- Advertisement -

निजी समारोह में हुई थी सगाई (Sachin Tendulkar)

अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। शुरुआत में तेंदुलकर परिवार ने इसे गुप्त रखा था, लेकिन बाद में सचिन तेंदुलकर ने खुद एक इवेंट के दौरान इसकी पुष्टि की और बताया कि पूरा परिवार इस नई पारी के लिए बहुत उत्साहित है…

अमीर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती (Sachin Tendulkar)

अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के एक बेहद प्रतिष्ठित और अमीर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार ‘ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी’ (Graviss Hospitality) का मालिक है, जिसके अंतर्गत इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और कई बड़े फूड ब्रांड्स आते हैं…

सानिया खुद भी उद्यमी हैं और पेट केयर ब्रांड ‘Mr. Paws’ की फाउंडर हैं। दिलचस्प बात यह है कि सानिया और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर पुरानी और गहरी सहेलियां हैं…

- Advertisement -

सानिया उम्र में अर्जुन से सवा साल बड़ी हैं।सानिया का जन्म 23 जून 1998 और अर्जुन का 24 सितंबर 1999 को हुआ। इस मामले में अर्जुन पिता सचिन के नक्शे कदम पर ही चले हैं। सचिन पत्नी अंजलि से 5 साल छोटे हैं। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 और अंजलि का 10 नवंबर 1967 को हुआ…

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-