विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए साल का यह आखिरी वनडे मुकाबला है। मौजूदा सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारतीय टीम ये मैच जीतकर न सिर्फ सीरीज अपने नाम करने उतरेगी बल्कि साल का अंत भी सुखद अंदाज में करना चाहेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में रिकॉर्ड 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दोनों ही मैचों में जोरदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसलिए विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोमांचक होने की उम्मीद है और भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत के साथ टीम इंडिया इस साल का अंत करना चाहेगी। वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए यह साल बेहतरीन रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
दक्षिण अफ्रीका अगर तीसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने में कामयाब रहती है, तो यह सिर्फ दूसरा मौका होगा जब ये टीम भारत में वनडे सीरीज जीतेगी। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है। बावुमा टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से मात देकर 2000 के बाद पहली बार भारत का टेस्ट सीरीज में सफाया कर चुके हैं, इसलिए भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।
Previous articleपेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


