क्वींसलैंड, 6 नवंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम ने क्वींसलैंड में खेले गए टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे। अक्षर ने गेंद और बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार लेते हुए अक्षर पटेल ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर निराशा जताई।
अक्षर पटेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि छठा या सातवां नंबर मेरा पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम है। मैं बस क्रीज पर जाता हूं और टीम की जरूरत के मुताबिक खेलता हूं। मेरे हिसाब से बल्लेबाजों की यही ताकत है।”
पटेल को बल्लेबाजी के लिए आठवें नंबर पर भेजा गया था। 11 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए उन्होंने नाबाद 21 रन की पारी खेली।
अपनी बल्लेबाजी पर पटेल ने कहा, “मैं बल्लेबाजी के लिए निचले क्रम में गया। इसलिए मुझे विकेट को समझने का मौका मिल गया था। मैंने अपने साथी खिलाड़ियों से बात भी की थी। पिच धीमी थी, लेकिन अप्रत्याशित उछाल था। इस वजह से बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी।”
पटेल ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
अपनी गेंदबाजी पर पटेल ने कहा, “मैं अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी कर रहा था। अगर बल्लेबाज मुझे लाइन के नीचे से हिट करने वाले होते हैं, तो मैं मिडिल स्टंप पर गेंदबाजी कर सकता हूं। गुड लेंथ, 5-6 मीटर लेंथ, और फिर अगर चीजें मेरे अनुकूल नहीं हो रही हों, तो मैं बस एक-दो फुल लेंथ की गेंद फेंकता हूं। विकेट टू विकेट गेंदबाजी सबसे महत्वपूर्ण है। इसका फायदा मुझे मिला।”
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 167 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को 18.2 ओवर में 119 रन पर समेट टीम ने 48 रन से जीत हासिल की। जीत के साथ भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


