नई दिल्ली, 28 सितंबर (khabarwala24)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। देशभर में कई स्थानों पर भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उज्जैन के बगलामुखी धाम में मिर्ची हवन किया गया।
मंदिर के पुजारी कर्मवीर नाथ ने khabarwala24 से कहा, “भारत की जीत के लिए मां बगलामुखी की पूजा की गई। भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यहां जब-जब हवन होता है, तो विजय की प्राप्ति होती है।”
इस दौरान वेदपाठी हाथों में भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर लिए नजर आए। मिर्ची यज्ञ शत्रु विनाश के लिए शक्तिशाली माना जाता है।
वहीं, दूसरी ओर एशिया कप फाइनल को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी उत्साह का माहौल है। रविवार सुबह वेद मंदिर के विद्यार्थियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए मंत्रों का उच्चारण किया।
khabarwala24 से बातचीत में एक वेदपाठी ने कहा, “पहले हमारे सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को खदेड़ा था और अब भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी से पाकिस्तान को पूरी तरह परास्त करेगी। पाकिस्तान में एक बार फिर टीवी टूटेंगे और भारतीय टीम एशिया कप भारत लेकर आएगी।”
भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में इस टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी थी, जिसके बाद सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने इस संस्करण में जिन दो मुकाबलों को गंवाया, वो दोनों ही मैच भारत के खिलाफ खेले गए थे।
भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 6 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारत ही इस खिताबी मैच को अपने नाम करेगा। दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में पहली बार फाइनल खेला जा रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


