CLOSE

राष्ट्रीय खिलाड़ी की ब्रेन हेमरेज से मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज, हापुड़ : वेट लिफ्टिंग में पूर्व नेशनल चैंपियन मोहल्ला तगासराय के रहने वाले अशोक त्यागी की 55 वर्षीय की आयु में बृहस्पतिवार देर रात मेरठ के एक अस्पताल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया। इसकी सूचना जैसे ही जिलेभर के खिलाड़ियों को मिली तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह गमगीन और नम आंखों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

तगासराय के रहने वाले अशोक त्यागी जिले और आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध वेट लिफ्टर थे। उन्होंने सैकड़ों नवयुवकों को बाडी बिल्डिंग और वेट लिफ्टरों को राज्य एवं नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। अशोक त्यागी पांच बार उत्तर प्रदेश के रिकार्ड होल्डर चैंपियन रहे। जबकि एक बार नेशनल चैंपियन भी रह चुके थे। उनका प्रशिक्षण पाकर कई नवयुवकों ने भारतोलन प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए हैं।

बृहस्पतिवार रात अशोक त्यागी का 55 वर्ष की आयु में ब्रेन हेमरेज के चलते मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर जिले के विभिन्न खिलाड़ी उनके आवास पर एकत्र होने शुरू हो गए।

- Advertisement -

अशोक त्यागी के एक पुत्र का निधन भी दो वर्ष पूर्व हो चुका था। अंतिम यात्रा में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, रामकुमार त्यागी, मदन सैनी, पुनीत शर्मा, डाक्टर सुदर्शन त्यागी, विकास शर्मा, गौरव राजौरा, कार्तिक त्यागी, नवीन सचदेवा, नकुल तंवर, नरेश चंद शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, जगदीप सिंह सहित सैकड़ों खिलाड़ी और लोग मौजूद रहे।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-