नई दिल्ली, 23 नवंबर (khabarwala24)। आर्सेनल के लिजेंड सोल कैंपबेल ने कहा है कि भारत में उनकी सबसे पसंदीदा जगह राजस्थान है। राजस्थान में मैं उस जगह पर गया था जहां जेम्स बॉन्ड मूवी की शूटिंग हुई थी।
जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए सोल कैंपबेल ने कहा, “मुझे भारत में राजस्थान बेहद खूबसूरत लगा। मैं उदयपुर गया और उन झीलों को देखा जहां जेम्स बॉन्ड मूवी की शूटिंग हुई थी। यह कमाल का था। वहां के नजारे, रंग और स्थानीय कलाकार इसे शानदार और आकर्षक स्थान बनाते हैं। वहां के पहाड़ों में थोड़ी ठंड थी, लेकिन मैंने वहां काफी एन्जॉय किया।”
कैंपबेल ने कहा, “मैंने मुंबई में भी पांच सप्ताह बिताए। मुंबई बहुत बढ़िया है। यह बॉलीवुड स्टार्स, फैशन और लगातार सक्रियता वाला शहर है। यह शहर हमेशा घूमता और झूमता रहता है। दोनों जगहें बहुत बढ़िया हैं, लेकिन राजस्थान मुझे सबसे अलग और खूबसूरत लगा।”
आर्सेन वेंगर से मिली सलाह के बारे में चर्चा करते हुए कैंपबेल ने कहा, “उन्होंने मुझे अपना गेम खेलने की सलाह दी। उनकी सोच बहुत बढ़िया थी। उनके पास एक सिस्टम था और वे बस खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजते थे। उन्हें पता था कि खिलाड़ियों से बेस्ट कैसे निकलवाना है। वे अक्सर उन खिलाड़ियों का करियर कई साल बढ़ा देते थे जो मानसिक और शारीरिक रूप से खत्म हो चुके लगते थे। करियर को फिर से खड़ा करने की उनकी काबिलियत खास थी। वे कई खिलाड़ियों से कम से कम दो से चार साल अतिरिक्त निकलवा लेते थे। मैंने उनकी सोच को पूरी तरह से माना और इसका फायदा मुझे अपने करियर में मिला।”
50 साल के हो चुके सोल कैंपबेल ने आर्सेनल के लिए 211 मैच खेले, जिसमें 12 गोल किए और कई खिताब जीते। इसमें दो प्रीमियर लीग टाइटल और तीन एफए कप शामिल हैं। कुल 503 मैचों में उन्होंने 20 गोल किए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


