CLOSE

MS Dhoni IPL Carrier अपने अगले कदम से सभी को सस्पेंस में डाल रहे धोनी, नई टीम बनाने का कर दिया ऐलान; वायरल हो रहा पोस्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : MS Dhoni IPL Carrier दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग IPL से संन्यासों की खबरों के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) ने खलबली मचा डाली है। अपने पुराने अंदाज को फॉलो करते हुए एक बार फिर धोनी (Dhoni) ने अपने अगले कदम को लेकर सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो मिनटों में वायरल हो गया है। माही ने इस पोस्ट में नई टीम बनाने की बात कही है। धोनी ने लिखा-छलांग लगाने का समय। ये वो करने का समय है जो मायने रखता है। मैं अपनी टीम शुरू कर रहा हूं। अब आप सोच रहे होंगे कि एमएस धोनी (MS Dhoni) के इस पोस्ट का क्या मतलब है? क्या वो अपनी खुद की IPL टीम शुरू कर रहे हैं या किसी टीम में कोच के रूप में शामिल हो रहे हैं? मगर सच बताएं तो अभी हम सिर्फ आपकी तरह ही अनुमान लगा सकते हैं। कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता।

अचानक फैसला लेना धोनी का ट्रेंड (MS Dhoni IPL Carrier)

IPL में धोनी (Dhoni) के भविष्य को लेकर इस वक्त चर्चा जोरों पर है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार प्लेऑफ (Playoff) में नहीं जा पाई है और लीग चरण से ही बाहर हो गई है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या धोनी (Dhoni) अगला IPL सीजन खेलेंगे या नहीं? ये कोई नई बात नहीं है कि धोनी ने इस तरह अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को सकते में डाला है। वो इससे पहले कई बार ऐसा कर चुके हैं। सबसे ताजा उदारहरण CSK की कप्तानी छोड़ना है।

संन्यास लेने का किया था ऐलान (MS Dhoni IPL Carrier)

धोनी के इस पोस्ट के बाद से हलचल बढ़ गई थी, सब ये जानना चाहते थे कि आखिर धोनी क्या करने वाले हैं और इसका खुलासा तब हुआ जब IPL की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कैप्टन मीट में धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ CSK का प्रतिनिधित्व करते दिखे। इतना नहीं धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए भी यही तरीका अपनाया था। धोनी ने अचानक एक पोस्ट में संन्यास लेने का ऐलान किया था।

- Advertisement -

अगले साल 43 साल के हो जाएंगे (MS Dhoni IPL Carrier)

बता दें कि एमएस धोनी इस वक्त 42 साल के हैं और अगले साल वो 43 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीद कम है कि वो बतौर खिलाड़ी IPL खेलते हुए नजर आएं। लिहाजा उनके IPL से संन्यास की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच अब धोनी ने अपने इस पोस्ट से सबको और ज्यादा सस्पेंस में डाल दिया है। दरअसल धोनी ने IPL 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि वो इस सीजन नए रोल में नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर (MS Dhoni IPL Carrier)

भारत और IPL के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 264 मैच खेले हैं, जो रिकॉर्ड है। अब तक IPL में इतने मैच किसी खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं। धोनी के नाम 5243 रन दर्ज हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं धोनी ने बतौर कप्तान CSK को 5 बार IPL खिताब जिताया है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-