सिडनी, 3 दिसंबर (khabarwala24)। महिला बिग बैश लीग के 34वें मैच में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 16 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे। मेलबर्न स्टार्स 8 विकेट पर 148 रन बना सकी और मैच 16 रन से हार गई।
सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। एल्सी पेरी महज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद सोफिया डंकले और एलिसा हिली ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 57 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में एलिसा हिली 20 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंकले और कप्तान एश्ले गार्डनर के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। सोफिया 37 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुईं। मैटलन ब्राउन 15 और अमेलिया केर 10 ने टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया।
एश्ले गार्डनर 31 गेंद पर 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं।
मेलबर्न स्टार्स की तरफ से सोफी डे ने 2 विकेट लिए।
165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की तरफ से माया बौचियर ने 40 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली। दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। मेलबर्न 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी और मैच 16 रन से हार गई।
सिडनी की तरफ से कप्तान एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए।
एश्ले गार्डनर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ सिडनी सिक्सर्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


