नई दिल्ली, 17 सितंबर (khabarwala24)। एशिया कप 2025 में शानदार गेंदबाजी कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
टी20 विश्व कप 2024 के बाद सीधे एशिया कप में टी20 खेलने उतरे कुलदीप ने इवेंट के शुरुआती दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की है और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
दोनों मैचों में घातक गेंदबाजी करने वाले कुलदीप ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में 16 स्थान की छलांग लगाई है और 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अगले सप्ताह जब आईसीसी रैंकिंग जारी करेगी, तो कुलदीप की रैंकिंग में और सुधार होने की उम्मीद है। कुलदीप निश्चित रूप से टॉप 10 में होते, अगर उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट में लगातार खेलने का मौका मिलता।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक टी20 के शीर्ष दस गेंदबाजों में भारत के वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के जैकब डफी दूसरे, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा चौथे, इंग्लैंड के आदिल रशीद पांचवें, श्रीलंका के नुवान थुसारा छठे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा सातवें, भारत के रवि बिश्नोई आठवें, ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस नौंवे और अफगानिस्तान के राशिद खान दसवें स्थान पर हैं।
यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में इस करिश्माई गेंदबाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए थे। दोनों ही मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कुलदीप यादव का नाम मौजूदा समय के श्रेष्ठ स्पिनर्स में लिया जाता है। हर फॉर्मेट में कुलदीप अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में वह 42 मैचों में 76 विकेट ले चुके हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


