CLOSE

Intra-Squad Matches केकेआर के अजिंक्य रहाणे के सामने वेंकटेश अय्यर बने कप्तान, IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा खेल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Intra-Squad Matches कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2025 में अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी। केकेआर के खिलाड़ी इस सीजन के लिए जमकर तैयारी भी कर रहे हैं। वहीं, इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी।

उन्होंने इस सीजन के लिए अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है। वहीं, वेंकटेश को उपकप्तान बनाया है, जो पिछले सीजन में टीम की जीत के बड़े हीरो रहे थे लेकिन आईपीएल 2025 से पहले केकेआर के कैंप में एक खास नजारा देखने को मिला। KKR ने अजिंक्य रहाणे के सामने वेंकटेश अय्यर को कप्तान बना दिया।

रहाणे के सामने वेंकटेश कप्तान (Intra-Squad Matches)

दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला। इस मुकाबले में केकेआर के खिलाड़ियों को 2 टीमों में बांटा गया। इस दौरान टीम पर्पल की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की और टीम गोल्ड की कमान वेंकटेश अय्यर को सौंपी गई। ये मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा, जहां केकेआर के बड़े खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारियां खेलीं।

- Advertisement -

अय्यर ने खेली कप्तानी पारी (Intra-Squad Matches)

केकेआर के इस इंट्रा-स्क्वॉड मैच में टीम गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी की। वेंकटेश अय्यर की टीम ने इस दौरान 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जिसमें अय्यर ने 61 रनों का योगदान दिया। उन्होंने ये रन सिर्फ 26 गेंदों पर बनाए और रिटायर आउट हुए। उनके अलावा, लवनिथ सिसौदिया ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 24 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, रमनदीप सिंह ने 13 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए।

टीम पर्पल की जीत के हीरो (Intra-Squad Matches)

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम पर्पल ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया। टीम पर्पल की जीत के हीरो क्विंटन डी कॉक, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल रहे। रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने ये पारी सिर्फ 33 गेंदों पर खेली। वहीं, आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। इससे पहले क्विंटन डी कॉक ने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-