Jasprit Bumrah जसप्रीत बुमराह भी क्या अब लेंगे संन्यास? दमदार गेंदबाज ने फैंस के सामने साफ-साफ बता दिया

Khabarwala 24 News New Delhi: Jasprit Bumrah टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब ये खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह के संन्यास को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Jasprit Bumrah टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब ये खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह के संन्यास को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं जिन पर उन्होंने विराम लगा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

‘बहुत विशेष है यह मैदान’ (Jasprit Bumrah)

वानखेडे़ में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जसप्रीत बुमराह भी मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा, यह मैदान सही में बहुत विशेष है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। अपने बेटे को देखकर मैं भावुक हो गया और मेरे पास शब्द नहीं थे। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपने बेटे को देखना चाहता हूं। बेटे को देखकर भावनाएं सामने आती हैं। मैंने रोना शुरू कर दिया और दो-तीन बार रोया।

अभी बहुत दूर है संन्यास : बुमराह (Jasprit Bumrah)

अपने संन्यास को लेकर जसप्रीत बुमराह ने कहा कि यह अभी काफी दूर है। मैंने अभी शुरुआत की है. आशा है कि संन्यास अभी दूर है। वहीं कोहली ने बुमराह की तारीफ में कहा, ‘बुमराह जैसा खिलाड़ी एक पीढ़ी में पैदा होता है और हमें खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है।

- Advertisement -

हर अहम मौके पर टीम को विकेट लेकर दिए (Jasprit Bumrah)

बता दें कि टी20 विश्व कप के दौरान जसप्रीत बुमराह ने भारत को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान रोहित शर्मा ने जब-जब उन्हें गेंद थमाई, उन्होंने टीम और कप्तान को निराश नहीं किया बल्कि अहम विकेट चटकाकर दिए। बात फाइनल मैच की हो या पाकिस्तान के खिलाफ कड़े मुकाबले की, बुमराह ने अपनी जादुई गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में मदद की।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News