CLOSE

IPL 2025 Auction स्वास्तिक चिकारा का यूपी टी-20 लीग में धमाल, आईपीएल ऑक्शन में हो सकता है बड़ा धमाका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2025 Auction आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलेगा। माना जा रहा है कि ऑक्शन में कई नए चेहरों पर भी फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी। आगामी मेगा ऑक्शन में सभी टीमें बदलाव के मूड से भी उतरने वाली हैं। ऐसे में यूपी के गाजियाबाद के एक लड़के पर भी आईपीएल 2025 के लिए बोली लग सकती है। इस खिलाड़ी के पीछे कई फ्रेंचाइजियां हाथ धोकर पीछे पड़ेंगी। इस खिलाड़ी ने यूपी टी-20 लीग में भौकाल काटा है।

आईपीएल ऑक्शन में लग सकता है करोड़ों की बोली (IPL 2025 Auction)

यूपी टी-20 लीग में वैसे तो कई खिलाड़ी उभर कर सामने आए। लेकिन इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा प्रभावित गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा ने किया है। 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा को बाखूबी दिखाते हुए कमाल किया है। वो अब तक यूपी टी-20 लीग 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 ऑक्शन में चिकारा पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है। उनके शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल टीम मैनेजमेंट की नजरों को जरूर अपनी ओर खींचा होगा।

- Advertisement -

कैसा रहा स्वास्तिक का प्रदर्शन (IPL 2025 Auction)

गाजियाबाद के रहने वाले स्वास्तिक चिकारा यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेविरिक्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैच में 61.57 की शानदार औसत के साथ 431 रनों को अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 191.56 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटा है। उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी ठोका है। 7 सितंबर को खेले गए मुकाबले में चिकारा ने गोरखपुर के खिलाफ तूफानी पारी का परिचय पेश किया था। उन्होंने 68 गेंदों में 114 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

आईपीएल में कमाल कर सकते हैं स्वास्तिक (IPL 2025 Auction)

अब तक खेले गए मुकाबले में स्वास्तिक चिकारा विरोधी टीम के होश उड़ाते हुए दिखे हैं। लगभग हर टीम के खिलाफ उन्होंने तेज गति के साथ रन बनाए हैं। इस लिहाज से उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों की रकम मिल सकती है। अब तक उनके खेल से यही समझ आया कि आईपीएल में चिकारा जिस टीम के लिए भी खेलेंगे वह कमाल कर सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-