IPL 2023:नए नियमों से मैच में होंगे बड़े हेरफेर, आज से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महासंग्राम, जानिए क्या हैं नए नियम

Khabarwala24News IPL 2023:IPL 2023 आईपीएल के 16 वें सीजन की शुरुआत आज से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से हो रही है। दोनों टीमों के मुकाबले में कई नए नियमों का पालन भी होगा। इन नए नियमों में डीआरएस में बदलाव, इम्पैक्ट प्लेयर, प्लेइंग 11 के चुनाव की सुविधा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News IPL 2023:IPL 2023 आईपीएल के 16 वें सीजन की शुरुआत आज से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से हो रही है। दोनों टीमों के मुकाबले में कई नए नियमों का पालन भी होगा। इन नए नियमों में डीआरएस में बदलाव, इम्पैक्ट प्लेयर, प्लेइंग 11 के चुनाव की सुविधा टीमों को मिलेगी। नए नियमों के साथ मैच का रोमांच काफी बढ़ जाएगा।
IPL 2023 आईपीएल का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महा संग्राम को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित है। इस मैच की शुरुआत से ही आईपीएल का महासंग्राम शुरू हो जाएगा।
बता दें की इस बार टीमों के कप्तान द्वारा प्लेइंग 11 शेयर करने की टाइमिंग को बदला गया है। इसके अलावा डीआरएस के नियम में भी बदलाव हुआ है। दो नियमों में बदलाव के साथ ही नया नियम जोड़ा गया है जो इंपैक्ट प्लेयर का है। इन सभी बदलावों से साफ है की आईपीएल मुकाबले बेहद रोचक होने वाले है।

प्लेइंग 11 होगी शेयर
Ipl आईपीएल के नए सीजन का पहला बदलाव है कि टीम के कप्तान टॉस होने के बाद अपनी टीमों का चुनमाव कर सकेंगे। हालांकि इससे पहले तक होता था की टीमों का चुनाव टॉस होने से पहले तक कर लिया जाता था, जिसकी जानकारी कप्तानों द्वारा दी जाती थी। संभावना है की टीमें पहले बल्लेबाजी करने और पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में दो टीमों को बनाएगी और उसी के आधार पर मैच खेलने उतरेगी। टीमों के पास इंपैक्ट प्लेयर को इस्तेमाल करने का विकल्प भी होगा।

- Advertisement -

डीआरएस में हुआ बदलाव
DRS डीआरएस के जरिए आमतौर पर बल्लेबाज को आउट या नॉट आउट करार देने पर किया जाता है। आईपीएल के नियम में बदलाव करते हुए अब टीमें वाइड गेंद और नो बाल को लेकर भी इसका उपयोग कर सकेंगी। मुकाबलों के दौरान कप्तान अंपायर के फैसले को डीआरएस से चुनौती दे सकेंगे। टीमों को जितने डीआरएस मिलते हैं उन्हीं में से टीमों को NO BALL नो बॉल, WIDE वाइड,OUT  आउट और NOTOUT नॉट आउट को लेकर विकल्प चुनना होगा।

इम्पैक्ट प्लेयर जुड़ा
इस बार IPL 2023 आईपीएल में बिलकुल नया नियम लागू हुआ है जो क्रिकेट के लिए भी नया है। इस नियम को बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में लागू किया हुआ है, जिसकी सफलता के बाद इसे आईपीएल में भी शामिल किया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के जरिए टीमें एक खिलाड़ी को मैच के दौरान अन्य खिलाड़ी के साथ रिप्लेस कर सकती है। एक मैच के दौरान सिर्फ एक बार ही खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकता है वो भी एक ही खिलाड़ी के साथ। बता दें कि खिलाड़ियों को रिप्लेस करने से पहले टीम को पांच खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन्हें मुकाबले के दौरान रिप्लेस किया जा सकेगा। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर को टीम के साथ मैदान पर लाने के लिए पहले फील्ड अंपायर या फोर्थ अंपायर को कप्तान इसकी जानकारी देगा, जिसके बाद मंजूरी मिलने पर खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर से रिप्लेस किया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News