International Cricket Stadium बिहार में तैयार होंगे दो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, इन दो शहरों को मिलने जा रही सौगात, जानिए कब बनकर होगा तैयार

Khabarwala 24 News New Delhi : International Cricket Stadium हमारे देश में जब भी क्रिकेट की बात आती है तो लोगों का क्रेज देखते ही बनता है। क्रिकेट के दिवाने बिहार के कोने-कोने में हैं। इसके बावजूद सूबे में पिछले कई वर्षों से कोई भी बड़ा मैच नहीं हो पाया है। इस वजह से प्रदेश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : International Cricket Stadium हमारे देश में जब भी क्रिकेट की बात आती है तो लोगों का क्रेज देखते ही बनता है। क्रिकेट के दिवाने बिहार के कोने-कोने में हैं। इसके बावजूद सूबे में पिछले कई वर्षों से कोई भी बड़ा मैच नहीं हो पाया है।

इस वजह से प्रदेश के क्रिकेट फैंस को इंटरनेशनल मैच देखने के लिए दूसरे राज्यों का रूख करना पड़ता है लेकिन क्रिकेट फैंस की इस समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार सामने आई है और अब सूबे में एक नहीं बल्कि दो-दो इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रही है। बता दें कि इस साल जनवरी के महीने में राजधानी पटना में एक रणजी का मुकाबला खेला गया था। इस दौरान लचर व्यवस्था देखने के लिए मिली थी।

- Advertisement -

तैयार हो जाएगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium)

एक निजी टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बिहार क्रिकेट सोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि राजधानी का मोइन उल हक क्रिकेट स्टेडियम पांच महीने पहले उनके पास आया है और वह 2 महीने के अंदर इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर देंगे। वहीं पूरी कोशिश है कि पटना का यह स्टेडियम दो सालों के अंदर बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाए। इस स्टेडियम में फिर से रणजी का मुकाबला खेला जाना है। फिल्हाल अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।

राजगीर शहर में बनेगा दूसरा इंटरनेशनल स्टेडियम (International Cricket Stadium)

तिवारी ने बताया कि राजगीर में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जारी है। अगले साल तक तैयार होने की संभावना है। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच अगले साल राजगीर में ही खेला जाएगा। बता दें कि राजगीर बिहार का टूरिस्ट प्लेस है और खिलाड़ियों के लिए पूरी सुविधा मौजूद है। राजगीर के स्टेडियम का उद्घाटन अगले 3 से 4 महीनों में हो जाएगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News