CLOSE

Indian Premier League 2025 मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज खिलाड़ी को KKR ने दिया कप्तान बनने का ऑफर, चौंकाने वाला है नाम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Premier League 2025 आईपीएल-2025 से पहले आईपीएल-2024 की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम ने आईपीएल-2024 में तीसरी बार खिताब जीता था। इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में दी गई थी। लेकिन अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

Indian Premier League 2025 एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया रहा है कि फ्रेंचाइजी टीम का कप्तान बदलने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर के बजाय टीम की कमान मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी को देने पर विचार कर रही है। इसके लिए इस स्टार खिलाड़ी को ऑफर भी दे दिया गया है।

मुंबई इंडियंस में मची उथल-पुथल (Indian Premier League 2025)

Indian Premier League 2025 मुंबई इंडियंस की टीम में आईपीएल-2024 के पहले से ही उथल-पुथल मचा हुआ है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल-2024 से पहले लंबे समय से टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। हार्दिक पांड्या उससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे थे, जिसमें उन्होंने टीम को एक बार विजेता और एक बार उपविजेता बनाया था।

- Advertisement -

Indian Premier League 2025 हालांकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए सफल साबित नहीं हुए। टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। ऐसे में अब फिर से मुंबई इंडियंस की टीम में उथल-पुथल की संभावना जताई जा रही है, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रोहित शर्मा को कई फ्रेंचाइजी ने कप्तान का ऑफर दिया है।

इस दिग्गज को केकेआर ने किया ऑफर (Indian Premier League 2025)

Indian Premier League 2025 कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दस साल के बाद आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी इस बार मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी और भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईपीएल-2025 में टीम का कप्तान बनने का ऑफर दिया है।

- Advertisement -

Indian Premier League 2025 पत्रकार रोहित जुगलान के यूट्यूब वीडियो में ये दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव इस प्रस्ताव को मंजूर भी कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए खेला भी है और टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर भी सूर्यकुमार यादव के लिए अपनी कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे में केकेआर की टीम में ये एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-