CLOSE

IND vs SL रोहित शर्मा मैच टाई होने से निराश, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर कही बड़ी बात

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IND vs SL टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में टाई से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाकर टीम इंडिया को 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन ही बनाकर ढेर हो गई। इससे मुकाबला टाई हो गया। हालांकि भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छी रही। उसने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की।

IND vs SL  पहला विकेट 75 रन पर गिरा। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। आठवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर जैसे-तैसे बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, लेकिन दुबे स्कोर बराबर करने के बाद एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए। इस तरह ये मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच के टाई होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की बल्लेबाजी से निराश नजर आए।

रोहित बोले अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत (IND vs SL)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे पास लय नहीं थी। रोहित ने आगे कहा- हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन पता था कि स्पिन आने पर खेल बदलना शुरू हो जाएगा। हम जानते थे कि स्पिनरों के आने के बाद और 10 ओवर के बाद खेल शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

1 रन न बनने पर हुए निराश (IND vs SL)

इसके बाद हम विकेट खोते रहे। रोहित ने आगे कहा- हमने अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच साझेदारी के जरिए वापसी की, लेकिन आखिरी 14 गेंदों पर 1 रन न बना पाने से निराश हूं। अब मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि यह ऐसा खेल नहीं था जहां आप अपने खुद के सिग्नेचर शॉट खेल सकें। आपको खुद को तैयार करते हुए बस डटे रहना था। फिर भी हमने जिस तरह से संघर्ष किया, उस पर गर्व है।

- Advertisement -

पिच को लेकर यह बोले (IND vs SL)

वहीं पिच के सवाल पर रोहित ने कहा- यह पिच वैसी ही रही, जैसा हमने सोचा था। जब हमने गेंदबाजी की तो पहले 25 ओवरों में पकड़ बनाकर रखी। उनके लिए भी यही स्थिति थी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, दोनों टीमों के लिए सीम कम होती गई। इसके बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया।

क्यो बोले श्रीलंका के कप्तान ? (IND vs SL)

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने भी मैच के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा- हमें लगा कि २३० रन काफी थे। हमें और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। इस पिच पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था। दोपहर में गेंद घूम रही थी। फिर जब लाइट्स जलीं, तो यह बल्ले पर आसानी से आने लगी। असलांका ने डुनिथ वेल्लालागे और पथुम निसांका की बल्लेबाजी की तारीफ की।

 

टीम इंडिया की खराब रही बल्लेबाजी (IND vs SL)

इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। शुभमन गिल के 16 रन पर आउट होने के बाद रोहित 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने भी निराश किया। उन्होंने 32 गेंदों में 24 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने आखिर तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने 24 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के लगाकर 25 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 11 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि अर्शदीप सिंह एक भी रन बनाए बिना ही आउट हो गए। अर्शदीप एक रन बना लेते तो टीम इंडिया जीत जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-