IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI को लेकर भारत के 2 दिग्गज आमने-सामने, रोहित शर्मा किसकी मानेंगे बात

Khabarwala 24 News Visakhapatnam : IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने हैं। दरअसल, वो मुद्दा टीम इंडिया की प्लेइंग XI से जुड़ा है। दोनों की राय में जो बड़ा फर्क है वो टीम की गेंदबाजी लाइन-अप को लेकर है। टीम इंडिया को कितने स्पिनर के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Visakhapatnam : IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने हैं। दरअसल, वो मुद्दा टीम इंडिया की प्लेइंग XI से जुड़ा है। दोनों की राय में जो बड़ा फर्क है वो टीम की गेंदबाजी लाइन-अप को लेकर है। टीम इंडिया को कितने स्पिनर के साथ खेलना चाहिए, सारी लड़ाई इसी को लेकर है। टीम इंडिया के 2 पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत और देवांग गांधी में ठन गई है। एक ओर श्रीकांत का कहना है विशाखापट्टनम में रोहित शर्मा को 4 स्पिनर और 1 तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए। वहीं देवांग गांधी का कहना है कि पिच पर चाहे जितनी भी मदद हो 4 स्पिनर को खिलाने का आइडिया सही नहीं होगा। सवाल ये भी है कि रोहित शर्मा के दिमाग में क्या चल रहा है, क्योंकि प्लेइंग XI पर अंतिम फैसला तो उन्हीं का होगा। दूसरी ओर इंग्लैंड ने 4 स्पिनर खिलाने के संकेत दिए हैं।

4 स्पिनर के साथ खेले टीम इंडिया : श्रीकांत (IND vs ENG)

श्रीकांत ने बातचीत में कहा कि अगर इंग्लैंड 4 स्पिनर के साथ खेल सकता है तो भारत क्यों नहीं? मुझे लगता है कि जैसा पिच का मिजाज है। भारत को 4 स्पिनर के साथ खेलना चाहिए। श्रीकांत के मुताबिक भारत को सिराज, जो हैदराबाद टेस्ट में कुछ नहीं कर पाए। उनकी जगह पर कुलदीप यादव और इंजर्ड हुए रवींद्र जडेजा की जगह पर वॉशिंगटन सुंदर को मौका देना चाहिए। इसके अलावा अश्विन और अक्षर पटेल के तौर पर दो स्पिनर पहले से ही टीम के साथ बने हैं।

- Advertisement -

चार स्पिनर खिलाना सही नहीं : देवांग गांधी (IND vs ENG)

दूसरी ओर पूर्व भारतीय क्रिकेटर देवांग गांधी की राय थोड़ी जुदा है। उन्होंने कहा कि जितना मैं वाइजैग की पिच को जानता हूं इस पर रिवर्स स्विंग होगी। ऐसे में मुझे लगता है कि भारत का 4 स्पिनर के साथ उतरने वाला फॉर्मूला सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से टीम में बस एक चेंज होना चाहिए रवींद्र जडेजा की जगह पर कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। बाकी बुमराह और सिराज के तौर पर दो पेसर टीम के साथ बने रहें तो बेहतर होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News