CLOSE

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

IND VS AUS Khabarwala 24 News New Delhi : एशिया कप में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की अगली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों देशों की टीमों के बीच 22 सितंबर से तीन वनडे की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए एक दिन पहले ही भारतीय टीम का ऐलान हुआ है। जैसा कि पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या जैसे शानदार खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, वैसा ही हुआ। रोहित, विराट, हार्दिक के अलावा कुलदीप यादव को भी पहले दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। कुलदीप को क्यों रेस्ट दिया गया है। इस फैसले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने क्या वजह बताई।

कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कुलदीप एक रिदम वाले गेंदबाज हैं, यह हम सभी जानते हैं लेकिन हमने कई चीजों के बारे में सोचा और यह फैसला लिया। उनकी गेंदबाजी अच्छी चल रही है, जैसा कि अजीत ने कहा कि हमें खिलाड़ियों को मौका देना होगा, खासकर उन लोगों को जो एशिया कप में महज एक मैच खेले और विश्व कप की टीम में भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से कुलदीप पर नजर रख रहे हैं। इसलिए हम उन्हें ज्यादा एक्सपोज नहीं करना चाहते हैं। वह आखिरी मैच के लिए वापस आ रहा हैं। इसके कई कारण हैं। ये हमारे लिए अच्छा फैसला है। उन्हें दो मैचों के लिए बाहर बैठना और तीसरा खेलना है। हमारे पास विश्व कप के शुरू होने से पहले दो प्रैक्टिस मैच भी हैं, इसलिए वो आसानी से फिर लय हासिल कर लेंगे।

 

- Advertisement -

पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

रोहित-कोहली-पंड्या तीसरे मैच में करेंगे वापसी

बीसीसीआई ने शुरुआती दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. जबकि आखिरी और तीसरे मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें रोहित, कोहली, पंड्या और कुलदीप की वापसी हुई है। पहले दो मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी मौका मिला। मगर आखिरी मैच से बाहर किया है। अश्विन और सुंदर को तीसरे मैच में बरकरार रखा है।

तीसरे और आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल (चोट से ठीक होने पर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

- Advertisement -

क्या है भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे- 22 सितंबर – मोहाली
दूसरा वनडे- 24 सितंबर – इंदौर
तीसरा वनडे- 27 सितंबर – राजकोट

आॅस्ट्रेलियाई टीम घोषित

भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा पहले ही कर दिया गया है। 18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, जो चोट के चलते साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहे थे। टीम में ट्रेविस हेड को भी जगह नहीं मिली है। हेड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले के दौरान बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। हेड की जगह ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को स्क्वॉड में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया टीम में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें कि यह तीनों खिलाड़ी भी चोट के चलते साउथ अफ्रीकी दौरे से बाहर रहे थे।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।

Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह Ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना गया, क्या बताई रोहित ने वजह

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-