IND VS AUS सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

IND VS AUS Khabarwala 24 News New Delhi: IND VS AUS (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के बीच टी 20 सीरीज का आज (3 दिसंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला खेला जाना है। IND VS AUS की टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

IND VS AUS Khabarwala 24 News New Delhi: IND VS AUS (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के बीच टी 20 सीरीज का आज (3 दिसंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला खेला जाना है। IND VS AUS की टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज में बढ़त ले चुकी है। यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह 4-1 से सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में (IND VS AUS)

IND VS AUS की टी 20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल और इशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में ईशान किशन की जगह खेलने वाले जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। गेंदबाजी में स्पिनर रवि बिश्नोई ने अभी तक सात विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

- Advertisement -

पांचवे टी२० मुकाबले में सबकी निगाहें श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर पर होंगी। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले श्रेयस चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही वनडे विश्व कप में इस मैदान पर नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाया था। उधर दीपक चाहर ने भी चोट के चलते लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है। चाहर ने रायपुर टी20 में टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट के विकेट्स लेकर प्रभाव डाला, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 44 रन दिए थे।

इन दो खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री (IND VS AUS)

IND VS AUS के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी 20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार इस मैच में स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं, ताकि अफ्रीका दौरे से पहले उन्हें कुछ प्रैक्टिस मिल सके। सुंदर को बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी इस मुकाबले में मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है।

IND VS AUS

पांचवें टी 20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मुकेश कुमार.

- Advertisement -

पांचवें टी 20 में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: जोश फिलिप, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा.

टी 20 इंटरनेशनल में भारत ङ्कह्य ऑस्ट्रेलिया

कुल मैच: 30

भारत जीता: 18

ऑस्ट्रेलिया जीता: 11

बेनतीजा: 1

भारत में दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड

कुल मैच: 13

भारत जीता: 8

ऑस्ट्रेलिया जीता: 5

Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

Add
Add

Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 Ind vs aus सूर्य कर सकते हैं आखिरी टी 20 में बड़ा बदलाव , यह हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News