CLOSE

IND VS AFG Series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: IND VS AFG Series भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत बृहस्पतिवार को होगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। लेकिन विराट कोहली निजी कारणों से सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज (IND VS AFG Series)

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह आखिरी सीरीज है। इससे अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी। लेकिन अंतिम 15 का चयन आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होने की उम्मीद है, चूंकि वह वर्ल्ड कप से ठीक पहले होगा।रोहित और कोहली की टी20 प्रारूप में वापसी हो रही है। दोनों का टी20 वर्ल्ड कप खेलना तय माना जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों बड़े स्कोर बनाकर तैयारी पुख्ता करेंगे। दोनों दर्शकों के चहेते हैं और उनके खेलने से भारी शीतलहर के बावजूद मोहाली में इस मैच को लेकर काफी रोमांच है।

पावरप्ले में रोहित को आक्रामक अंदाज दोहराना होगा (IND VS AFG Series)

कप्तान रोहित शर्मा पावरप्ले में वही आक्रामक अंदाज दोहराना चाहेंगे जो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में दिखाया था। यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा टीम में हैं। लेकिन पारी की शुरुआत रोहित के साथ यशस्वी ही करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में शुभमन गिल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीका में रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और मध्यक्रम में चोटिल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में उनकी भूमिका अहम होगी।

- Advertisement -

विकेटकीपर जितेश को मिल सकता है मौका (IND VS AFG Series)

ईशान किशन टीम में नहीं है और विकेटकीपिंग के विकल्प जितेश शर्मा तथा संजू सैमसन होंगे। पिछली दो सीरीज में विकेटकीपिंग कर चुके जितेश को तरजीह मिलने की उम्मीद है। शिवम दुबे भी टीम में हैं और तेज गेंदबाज हरफनमौला के रूप में खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार पर होगा। स्पिन का दारोमदार कुलदीप यादव संभालेंगे, जबकि दूसरे विकल्प का चयन अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर में से होगा।

भारत में वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाने वाली अफगानिस्तान टीम के हौसले बुलंद है और यह प्रारूप उन्हें रास भी आता है। नवंबर में कमर की सर्जरी कराने वाले स्टार स्पिनर राशिद खान इस सीरीज से बाहर हो गए है। टीम के पास मुजीब जादरान, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी जैसे शानदार खिलाड़ी भी हैं।

टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

- Advertisement -

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब

Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

Add
Add

Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम Ind vs afg series विराट कोहली के बिना मोहाली मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-