आईसीसी हेडक्वार्टर पहुंचे मोहसिन नकवी, बीसीसीआई ने उठाया Asia cup ट्रॉफी का मुद्दा

नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। Asia cup एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी शुक्रवार को दुबई स्थित आईसीसी हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक के दौरान एशिया कप के मुद्दे पर आईसीसी बोर्ड के सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। Asia cup एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी शुक्रवार को दुबई स्थित आईसीसी हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक के दौरान एशिया कप के मुद्दे पर आईसीसी बोर्ड के सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

तुरंत सौंपी जाए ट्राफी (Asia cup)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया आईसीसी बोर्ड में भारतीय प्रतिनिधि थे, जिन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत को तुरंत ट्रॉफी सौंप दी जानी चाहिए। हालांकि, यह चर्चा अनौपचारिक थी। इस मुद्दे पर तब चर्चा हुई जब बोर्ड के सदस्य अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

- Advertisement -

यह दिए गए आदेश (Asia cup)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के रूप में मोहसिन नकवी ट्रॉफी को अपने पास रखे हुए हैं, जो असल में भारत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुद्दे पर शुक्रवार रात तक किसी पैनल का गठन नहीं हुआ, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसके लिए एक पैनल गठित किया जा सकता है। बीसीसीआई चाहता है कि ट्रॉफी जल्द ही भारत को सौंप दी जाए, जो दुबई स्थित एसीसी कार्यालय में मौजूद है। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना इसे कहीं और न ले जाया जाए।

28 सितंबर को खेला गया था Asia cup का फाइल मैच

28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

मोहसिन नकवी और अधिकारियों ने कुछ देर मंच पर भारतीय टीम के ट्रॉफी लेने का इंतजार किया, जिसके बाद अधिकारी इस ट्रॉफी को अपने साथ वापस ले गए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जश्न मनाया। इस घटना के बाद भारत को ट्रॉफी न सौंपने के लिए मोहसिन नकवी को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News