ICC Champions Trophy 2025 Final हाय रे पाकिस्तान, न ट्रॉफी, न पैसा और न कोई सम्मान, टीम इंडिया ने सब कुछ छीन लिया

Khabarwala 24 News New Delhi : ICC Champions Trophy 2025 Final दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्राफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को भारत ने बैक टू बैक यह दूसरा आईसीसी खिताब जीता है। पिछले साल रोहित शर्मा की सेना ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : ICC Champions Trophy 2025 Final दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्राफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को भारत ने बैक टू बैक यह दूसरा आईसीसी खिताब जीता है।

पिछले साल रोहित शर्मा की सेना ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया था। भारत की इस बड़ी जीत ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान जरूर था, लेकिन भारत ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले। हाईब्रिड मॉडल की वजह से पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा।

- Advertisement -

भारत की जीत ने तोड़ा पाकिस्तान का दिल (ICC Champions Trophy 2025 Final)

अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता तो फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाता लेकिन भारत ने पाकिस्तान की अरमानों पर पानी फेर दिया और फाइनल मुकाबला दुबई में शिफ्ट हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने करोड़ों रुपये खर्च कर कराची के गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन करवाया था, जो किसी काम का नहीं रहा। भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में इसी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं अब भारत के ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तानियों के कलेजे पर सांप लौट गया होगा।

पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान (ICC Champions Trophy 2025 Final)

समाचार एजेंसी के मुताबिक आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करीब 586 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत किया। इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले हुए। इनमें भारत के तीन ग्रुप मुकाबले और एक सेमीफाइनल दुबई में खेला गया अब फाइनल मुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा तो एक मैच के लिए करीब 39 करोड़ रुपये का बजट था।

ऐसे में पाक को 4 मैच का 156 करोड़ का नुकसान पहले हो चुका है अब फाइनल दुबई में होने से पाक को 39 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।

- Advertisement -

स्टेडियमों पर पाक ने कितना किया खर्च (ICC Champions Trophy 2025 Final)

पाकिस्तान ने इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने तीन स्टेडियमों के पुनर्निमाण में करीब 5 अरब रुपये खर्च करने का अनुमान जताया था। हो सकता है कि उतने पैसे खर्च भी हुए होंगे। पीसीबी को उम्मीद थी कि मैचों के लिए स्टेडियमों में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा, लेकिन हुआ उसका उल्टा क्योंकि पाकिस्तान की टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो गई और दो मैच बारिश ने धो डाले। इन दो मैच की टिकटों के पैसे पाकिस्तान को फैंस को वापस करने होंगे। उम्मीद की जा रही है कि आयोजन की समाप्ति के बाद पाकिस्तान एक बार फिर पैसे के लिए आईसीसी के सामने गिड़गिड़ाएगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News