CLOSE

वर्ल्ड कप 2023 के बाद आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया को मिली पहली हार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

अहमदाबाद, 22 फरवरी (khabarwala24)। टी-20 विश्व कप 2026 में रविवार को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी इवेंट में साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम को पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा है।

2023 विश्व कप के बाद तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले कुल 17 मैच खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। हालांकि, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के विजय रथ पर ब्रेक लग गया।

साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। रनों के लिहाज से सूर्या की सेना को टी20 विश्व कप की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी।

- Advertisement -

भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर सुपर-8 राउंड के मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, अभिषेक शर्मा महज 15 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का श शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में महज 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की तरफ से डेविड मिलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में 45 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-