CLOSE

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए हुआ हवन, नन्हे फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 5 मार्च (khabarwala24)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड से होनी है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पूरे देश में सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं, नन्हे फैंस ने भी भरोसा जताया है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया गया। मंदिर में मौजूद संतों ने टीम इंडिया के पोस्टर पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। वहीं, मुंबई में नन्हें क्रिकेट फैंस ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी। बेंगलुरु की क्रिकेट एकेडमी में खेलने वाले क्रिकेटर्स ने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आसानी से हरा देगी।

टी20 विश्व कप में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -

बता दें कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम लगातार दो बार फाइनल मुकाबले में कभी नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वानखेड़े के मैदान पर इतिहास रचना चाहेगी।

टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड ने अब तक कुल मिलाकर 29 मैच खेले हैं। इनमें से भारतीय टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। टीम इंडिया अपने इस दमदार रिकॉर्ड को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट कटाया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-