पल्लेकेले, 22 फरवरी (khabarwala24)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत इंग्लैंड ने श्रीलंका को मात देकर की है। इंग्लिश टीम की इस धमाकेदार जीत के सूत्रधार विल जैक्स रहे। जैक्स ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी में जिम्मेदारी लेना काफी पसंद है और वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
विल जैक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जैक्स को दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
जीत के बाद उन्होंने कहा, “हम इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। पहली पारी के बाद हम 145 रनों तक पहुंचकर खुश थे, लेकिन हमें पता था कि जीत के लिए हमें अच्छी गेंदबाजी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पावरप्ले में हमने दमदार आगाज किया। जोफ्रा आर्चर ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद हम लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में सफल रहे।
विल जैक्स ने कहा कि पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में सीरीज खेलने की वजह से हम पिच को अच्छे से जानते थे। उन्होंने कहा, “हम यहां अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसी मैदान पर हमने श्रीलंका के खिलाफ थोड़े समय पहले ही सीरीज खेली थी। इस वजह से हम यहां की पिच को जानते थे। हम बॉल को जोर से स्पिन कराते हैं, जो इस पिच पर काफी मददगार साबित होता है।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें गेंद से जिम्मेदारी लेना रास आता है। उन्होंने कहा, “मुझे गेंद के साथ जिम्मेदारी लेना पसंद है। इसकी वजह से मैं मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होता हूं। पावरप्ले में मैंने काफी गेंदबाजी की है और इसी कारण मेरे लिए कुछ भी नया नहीं था।”
जैक्स ने माना कि इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। हालांकि, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। गेंद के साथ-साथ जैक्स ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 14 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


