नई दिल्ली, 15 फरवरी (khabarwala24)। T20 विश्व कप 2026 में आज, यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मैच लंबे समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है।
भारत के खिलाफ खेलने से किया था इंकार (T20 विश्व कप 2026)
T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता की बात करते हुए, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने की बात कही थी। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार के बयान चर्चाओं में रहे। मैच होने को लेकर अटकलों का दौर आखिर तब समाप्त हुआ, जब पाकिस्तान ने कहा कि उसने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के अनुरोध पर भारत के खिलाफ मैच खेलना स्वीकार कर लिया है।
कोलंबो में होगा हाईवोलटेज मुकाबला (T20 विश्व कप 2026)
आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला ग्रुप ए का है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर काबिज है।
भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है।
भारत का शानदार रिकार्ड (T20 विश्व कप 2026)
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अगले चरण में जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। हालांकि पाकिस्तान की टीम अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
इसके अलावा, आज दो और मैच खेले जाएंगे (T20 विश्व कप 2026)
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। वेस्टइंडीज ने अब तक अपने दोनों मैच जीतकर स्कॉटलैंड और इंग्लैंड को हराया है। दूसरी ओर, नेपाल की टीम को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था।
तीन बजे से यह होगा मुकाबला (T20 विश्व कप 2026)
इसके अलावा ग्रुप ए का ही एक और मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। नामीबिया अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है और उसे नीदरलैंड व भारत के खिलाफ हार मिली है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड को 93 रनों से हराया था, हालांकि उसे भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है।
टीम इंडिया में तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं (T20 विश्व कप 2026)
आज का दिन टी20 विश्व कप 2026 में बेहद रोमांचक रहने वाला है, खासकर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।टीम इंडिया भले ही पिछला मैच जीतकर आई है लेकिन तीन बड़े बदलाव प्लेइंग 11 में देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने संभावित टीम बताकर फैंस का सस्पेंस खत्म कर दिया।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे तीन चेंज!
कुलदीप यादव की हो सकती है एंट्री (T20 विश्व कप 2026)
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर आकर टीम इंडिया में होने वाले बदलावों की भविष्यवाणी की। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ये बड़ा मैच कोलंबो में होने वाला है। आकाश ने बताया कि यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है और पिछले कुछ मैचों में भी ऐसा देखने को मिला है। ऐसे में कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो सकती है। अर्शदीप सिंह को एक मैच के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है।
अभिषेक शर्मा की होगी एंट्री (T20 विश्व कप 2026)
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दे दिए हैं कि अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी होगी। ऐसे में संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। आकाश चोपड़ा को लगता है कि रिंकू सिंह की जगह वॉशिंगटन सुंदर की टीम में एंट्री हो सकती है। सुंदर स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं और संभलकर बल्लेबाजी करते हैं। चोपड़ा को लगता है कि कोलंबो की पिच के लिए वॉशिंगटन सुंदर अच्छा विकल्प रहेंगे, क्योंकि यहां रिंकू का रोल थोड़ा कम रहने वाला है।
बदलाव के बाद कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? (T20 विश्व कप 2026)
अगर कोच एवं कप्तान अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह देते हैं, तो फिर टीम कुछ इस प्रकार होगी: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


