CLOSE

टी20 विश्व कप: डिकॉक और रिकल्टन का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रन का लक्ष्य

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

अहमदाबाद, 11 फरवरी (khabarwala24)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी का मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान एडन मार्करम 8 गेंद पर 5 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में फजलहक फारुखी का शिकार बने। 12 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम को क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने संभाला।

डिकॉक और रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 61 गेंदों पर आई। खतरनाक होती इस साझेदारी को अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने तोड़ा। राशिद ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक और छठी गेंद पर रिकल्टन को आउट कर विपक्षी टीम को दोहरा झटका दिया।

- Advertisement -

डिकॉक 41 गेंद पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकल्टन 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

डेवाल्ड ब्रेविस 19 गेंद पर 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स फ्लॉप रहे और महज 1 रन बनाकर चलते बने।

डेविड मिलर (15 गेंद पर 20 रन) और मार्को जानसेन (7 गेंद पर 16 रन) ने आखिरी कुछ गेंदों पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 तक पहुंचाया।

- Advertisement -

अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। फजलहक फारुखी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। ऑलराउंडर अजमतुल्ला ओमरजाई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-