कोलंबो, 15 फरवरी (khabarwala24)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।
आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है, तो फिर किस टीम को फायदा या नुकसान होगा और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।
आईसीसी के नियम के मुताबिक टी20 मुकाबलों में परिणाम तक तभी पहुंचने के लिए मैच का कम से कम पांच-पांच ओवर खेला जाना जरूरी है। अगर बारिश या गीली आउटफील्ड के कारण यह न्यूनतम खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।
आईसीसी के नियम के मुताबिक बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मैच नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को ही 1-1 अंक दे दिया जाएगा। 5 ओवर हो गए तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से नतीजा निकलेगा। मैच के दौरान बारिश होने से ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है।
भारत-पाकिस्तान मैच अगर बारिश की वजह से नहीं होता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा करोड़ों फैंस निश्चित रूप से मायूस होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टरों को होगा। भारत-पाकिस्तान मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाता है। मैच नहीं होने का असर विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा। आईसीसी ने इसी नुकसान से बचने के लिए अपनी मध्यस्थता
टिकट रिफंड करने की स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ा नुकसान हो सकता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


