CLOSE

शतक के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हूं: पथुम निसांका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पल्लेकेले, 16 फरवरी (khabarwala24)। शानदार नाबाद शतक लगाकर श्रीलंका को सुपर 8 स्टेज में पहुंचाने के बाद, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पथुम निसांका ने अच्छी बैटिंग पिच पर अपना स्वाभाविक गेम खेल पाने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि वह शतकीय पारी के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हैं।

निसांका ने 52 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ शानदार नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी के साथ श्रीलंका ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस टीम ने ​​182 रनों का पीछा करते हुए 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रन चेज के दौरान दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, निसांका ने कहा, “आज विकेट बहुत अच्छा था, जिससे मुझे अपना स्वाभाविक गेम खेलने का मौका मिला। मैं शतक बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर बहुत खुश हूं। हमें एक अच्छे पावर-प्ले की जरूरत थी। बीच में मेरी और कुसल मेंडिस की बहुत अच्छी साझेदारी थी, और वहां से बस अपनी पारी जारी रखनी थी और अपनी टीम को जीत दिलानी थी।”

- Advertisement -

उन्होंने हालात को लेकर कहा, “आमतौर पर पल्लेकेले में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होता है, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, विकेट बेहतर होता गया। यहां ज्यादा ओस नहीं थी।”

अपनी फॉर्म को लेकर निसांका ने बताया, “मैं बस गेंदों के अपने जोन में आने का इंतजार कर रहा था। मैं खुश था कि मुझे कई ऐसी गेंदें मिलीं जो मेरी ताकत के हिसाब से थीं।”

श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया। इसके बाद ओमान को 105 रन से रौंदा था। लगातार तीन जीत के साथ श्रीलंकाई टीम के +2.462 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।

- Advertisement -

दूसरी ओर, 3 में से 1 मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इस टीम का नेट रन रेट +0.414 है। फिलहाल जिम्बाब्वे शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका है। इस दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के साथ आयरलैंड भी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-