CLOSE

नई दिल्ली मैराथन में रिकॉर्ड 30,000 धावक लेंगे हिस्सा, विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना दिखाएंगे हरी झंडी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 20 फरवरी (khabarwala24)। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाले मैराथन में 30 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस रेस को मुक्केबाज विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना हरी झंडी दिखाते हुए नजर आएंगे। मैराथन में अनीश थापा, मान सिंह और गोपी टी भी हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली में होने वाले इस मैराथन में कुल 31 देश, 490 शहर, 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लोग हिस्सा लेने वाले हैं। यही कारण है कि इस साल मैराथन को इंटरनेशनल इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी धावक कुल चार श्रेणी में हिस्सा लेंगे। धावक फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रेस में शामिल होंगे। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। ओलंपिक में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे रोहन बोपन्ना रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

इस रेस में भारत के एलीट मैराथन दल के अहम सदस्य अनीश थापा, बेलियप्पा, मान सिंह, गोपी टी, डॉ. कार्तिक, अक्षय सैनी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भरतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैनजिन डोलकर भी हिस्सा लेंगे। मैराथन को आगामी एशियन गेम्स के लिए एक क्वालिफाइंग रेस के तौर पर भी देखा जा रहा है।

- Advertisement -

मैराथन में 20 एथलीट ऐसे भी दौड़ेंगे जो आंखों से देख पाने में सक्षम नहीं हैं। मैराथन के जरिए कुल 10 लाख रुपये की राशि जुटाई गई है, जिसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिया जाएगा। इन पैसों का इस्तेमाल फेडरेशन जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए करेगा।

एनईबी स्पोर्ट्स के रेस डायरेक्टर और सीएमडी नागराज अडिगा ने कहा, “नई दिल्ली मैराथन सिर्फ एक रेस नहीं है, बल्कि यह मानवीय भावना और एकता का उत्सव है। हम इतनी शानदार वैश्विक भागीदारी को देखकर और एक समावेशी और प्रेरणादायक आयोजन को बढ़ावा देते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जिसकी मदद से हर एथलीट ऊंचाइयों तक पहुंच सके।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-