CLOSE

मनु भाकर: 14 साल की उम्र में पिता से मांगी पिस्टल, पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 17 फरवरी (khabarwala24)। ओलंपिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वालीं मनु भाकर ने अपनी सटीक निशानेबाजी से पूरी दुनिया में धाक जमाई है। पिस्टल शूटिंग में आत्मविश्वास और निरंतरता ने मनु को खास बनाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई पदक जीतकर उन्होंने कम उम्र में देश का नाम रोशन किया।

18 फरवरी 2002 को झज्जर (हरियाणा) में एक बेटी का जन्म हुआ। मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पिता राम किशन भाकर और मां सुमेधा ने इस बच्ची का नाम झांसी की रानी के बचपन के नाम ‘मनु’ पर रखा। माता-पिता चाहते थे कि बेटी रानी लक्ष्मीबाई की तरह निडर बने।

मनु भाकर स्कूल के दिनों में टेनिस, बॉक्सिंग के साथ स्केटिंग करती थीं। उन्होंने मार्शल आर्ट ‘थान टा’ में नेशनल लेवल पर मेडल भी जीता।

- Advertisement -

जब मनु महज 14 साल की थीं, तो उन्होंने शूटिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उस समय रियो ओलंपिक 2016 खत्म ही हुआ था। मनु ने महज एक हफ्ते के अंदर पिता राम किशन से पिस्टल लाने को कहा, जिन्होंने बेटी की इस मांग को पूरा किया, क्योंकि पिता को मनु पर पूरा विश्वास था।

मनु भाकर ने प्रैक्टिस जारी रखी, जिसका फल साल 2017 की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मिला, जहां उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में ओलंपियन हीना सिद्धू के विरुद्ध खेलते हुए 242.3 के स्कोर के साथ रिकॉर्ड बना दिया। मनु ने इसी साल एशियन जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पर भी निशाना साधा।

मनु भाकर महज 16 साल की उम्र में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में ओम प्रकाश मिथेरवल के साथ गोल्ड जीता। साल 2017 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

- Advertisement -

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड अपने नाम किया, जिसके बाद अपने दूसरे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में एक और गोल्ड जीतने के साथ मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मनु ने जगह बनाई, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और 25 मीटर पिस्टल में क्रमश: 12वें, 7वें और 15वें स्थान पर रहीं।

2021 आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड और 25 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीतने के बाद साल 2023 एशियन गेम्स में उसी स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा।

2024 पेरिस ओलंपिक में मनु ने पिछली कसर को पूरा किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते। वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चौथे पायदान पर रहीं। इसी के साथ वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।

निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मनु भाकर को साल 2024 में ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड’ और साल 2020 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-