अर्शदीप सिंह टी20 में सबसे महंगा फाइफर लेने वाले गेंदबाज बने, दूसरे और तीसरे नंबर पर ये गेंदबाज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

तिरुवनंतपुरम, 1 फरवरी (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारतीय टीम ने 46 रन से मैच जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। मैच में पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देकर 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

पूर्व में यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था। जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

- Advertisement -

अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं। यह पहला मौका था, जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए।

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे। किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए, और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने फिन एलेन के 38 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से बनाए 80 रन की मदद से 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए और 46 रन से मैच गंवा बैठी।

- Advertisement -

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-