ब्रिसबेन, 5 दिसंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमट गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 9 विकेट पर 325 रन से की थी। 9 रन और जोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर के रूप में दसवां विकेट गिरा। आर्चर 38 रन बनाकर आउट हुए। रूट और आर्चर के बीच दसवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। आर्चर ने 36 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली।
मैच के पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो रूट का शतक पहले दिन का आकर्षण रहा था। रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला शतक और कुल 40वां टेस्ट शतक लगाया। वह 40 या उससे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले सचिन, कैलिस और पोंटिंग के बाद चौथे बल्लेबाज बने।
रूट 206 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए क्रॉली के साथ 97 रन की और चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 54 रन की साझेदारी की। रूट के अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 93 गेंद पर 76 रन की पारी खेली। आर्चर तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स खाता नहीं खोल सके।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। माइकल नासेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट लिए।
बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। मैच पर पकड़ बनाने के लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की पारी को कम-से-कम स्कोर पर समेटना होगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


