नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (khabarwala24)। virat kohli विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने एडिलेड में चार गेंदों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खोल सके। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
खाता नहीं खोल सके virat kohli
इससे पहले विराट कोहली (virat kohli)पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में आठ गेंदें खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके थे। उस मैच में कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना कैच कूपर कोनोलो को थमा बैठे थे।विराट कोहली लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में नजर आए हैं। इस सीरीज से पहले कोहली मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे, जिसमें 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके। वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाना है, लेकिन 36 वर्षीय विराट कोहली की फॉर्म ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।
चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं virat kohli
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली (virat kohli) उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है। कोहली (virat kohli) के अलावा ग्रीम एशले हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ इस मैदान पर एक से ज्यादा वनडे शतक लगा सके हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने यहां 2-2 वनडे शतक जमाए हैं।
बराबरी के इरादे से उतरी टीम इंडिया (virat kohli)
भारतीय टीम एडिलेड में जारी दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से उतरी है। टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया था। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाज परेशानी में नजर आए थे। टीम इंडिया एडिलेड में अब तक 15 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 9 मुकाबले जीते, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक मैच टाई रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


