उज्जैन, 18 जनवरी (khabarwala24)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में फैंस प्रार्थना करने के लिए पहुंचे हैं और बाबा से टीम की वनडे सीरीज में जीत की कामना कर रहे हैं।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “बाबा महाकाल के मंदिर में हमेशा राष्ट्र के लिए प्रार्थना की जाती है और आज खास प्रार्थना की गई है कि हमारी भारतीय टीम विजयी हो। मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं और भक्त और क्रिकेट प्रेमी सुबह से ही बाबा के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन से जुड़े लोग भी आज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”
मंदिर में पहुंची महिला भक्त ने कहा कि वे खास तौर पर मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना करने के लिए आई हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का टीम इंडिया पर विशेष आशीर्वाद है और विजय पक्की है। एक अन्य भक्त और क्रिकेट प्रेमी अश्विनी कुमार ने कहा कि वे क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं और दिल से चाहते हैं कि आज का मैच देश के नाम हो। महाकाल से हमने यही प्रार्थना की है कि हमारी टीम सीरीज में दमदार वापसी करे और जीते भी। आज अमावस्या का शुभ दिन है और हमें बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला है। ऐसे में आज का दिन भारतीय टीम के लिए भी यादगार होना चाहिए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में हुआ था, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीता था और दूसरा मैच रायपुर की धरती पर खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। अब तीसरा और फाइनल मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है और पूरा देश भारतीय टीम की विजय की प्रार्थना कर रहा है।
भारत की तरफ से डिसाइडर मैच में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


