CLOSE

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से प्रशंसा पाना मुश्किल, विराट कोहली को मिली है: सुनील गावस्कर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

रांची, 30 नवंबर (khabarwala24)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार को हुए पहले वनडे में विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पूर्व में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वनडे फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं।

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “जो लोग विराट कोहली के साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग ने भी उन्हें महानतम कहा है। ऑस्ट्रेलियाई लोगों से तारीफ पाना बहुत मुश्किल है। जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि यह आदमी कहां खड़ा है।”

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए। ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ था। लगातार दो असफलता के बाद विराट के करियर को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की सलाह देने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों को शांत कर दिया था।

- Advertisement -

रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे। बता दें कि कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।

Previous articleबेटी बेमिसाल : पहली महिला फाइटर पायलट, हवा से करती हैं बातेंNext articleनागा कबीले जो कभी गुलाम नहीं रहे, 16-पॉइंट एग्रीमेंट और प्रकृति की गोद, नागालैंड की अनकही दास्तां

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-