CLOSE

एशिया कप : फैंस को उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का परचम लहराएगा भारत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 14 सितंबर (khabarwala24)। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और यह मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगा।

ग्रेटर नोएडा के खेल प्रेमियों का मानना है कि दुबई में भारत की जीत पक्की है।

- Advertisement -

नेपाली मूल के हीरा अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उनका मानना है कि दुबई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत नजर आती है। इसके साथ ही उन्होंने शुभमन गिल से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें जताई हैं।

वहीं, अमृतसर के रहने वाले रमन कुमार ने कहा, “इस बार भी एशिया कप में भारत ही जीत हासिल करेगा। भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदबाजी पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।”

अमृतसर के फैंस का मानना है कि अगर भारत अपनी मौजूदा फॉर्म बनाए रखता है, तो यह मैच भी उसकी झोली में ही जाएगा और भारत एशिया कप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

- Advertisement -

मुंबई के रहने वाले सूर्यकांत ने कहा, “भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। हमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से उम्मीद है। अगर टीम इंडिया रनों का पीछा करने उतरेगी, तो इसका उसे फायदा मिलेगा। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने नहीं टिक सकती।”

कोलकाता के आयुष उपाध्याय ने कहा, “भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत ही कम मैच खेले जाते हैं। हमें उम्मीद है कि यह मुकाबला शानदार रहेगा। मुझे लगता है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-