CLOSE

‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ के बाद ‘जैवलिन’ की बारी, नीरज चोपड़ा भी देंगे पाकिस्तान को ‘करारा जवाब’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 17 सितंबर (khabarwala24)। ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ के बाद अब भारत जैवलिन थ्रो इवेंट में पाकिस्तान को करारा जवाब देने को तैयार है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो का इवेंट 17 और 18 सितंबर को होना है, जहां भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में ‘नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी’ के कारण नीरज चोपड़ा पर भी नजरें टिकी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम पहली बार आमने-सामने होंगे।

2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अरशद नदीम, नीरज चोपड़ा का सामना करने जा रहे हैं। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा को 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। ऐसे में नीरज चोपड़ा इस बार ओलंपिक का हिसाब चुकता करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहेंगे।

- Advertisement -

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्वालिफिकेशन इवेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए का हिस्सा हैं, जबकि अरशद नदीम को ग्रुप-बी में रखा गया है।

अरशद नदीम को ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025’ के लिए न्योता दिया गया था। पहले यह इवेंट मई में होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे 5 जुलाई तक टाल दिया गया। हालांकि, अरशद इस इवेंट में नहीं खेले थे।

नीरज चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले से दो दिन पहले अरशद को इस इवेंट के लिए इनवाइट किया था। आतंकी हमले के बाद अरशद का इस इवेंट में आना नामुमकिन था। अरशद नदीम ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था, जिसके चलते उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए भारत आने से मना कर दिया।

- Advertisement -

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच मैदान पर अक्सर दोस्ताना व्यवहार देखा गया है। दोनों कई बार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आ चुके हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी नजर आने वाले हैं। चोपड़ा को गत विजेता के रूप में वाइल्ड कार्ड मिला है।

बता दें कि एशिया कप-2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-