CLOSE

233 गेंद पर 58 रन, गेंदबाज केमार रोच ने अपनी बल्लेबाजी से टाली वेस्टइंडीज की हार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (khabarwala24)। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में शनिवार पांचवां दिन था। टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज को शाई होप और विकेटकीपर टेविन इमलेच के रूप में पहले सेशन में ही दो झटके लगे। इन दो विकेटों के बाद वेस्टइंडीज की हार तय लग रही थी, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केमार रोच के इरादे बिल्कुल अलग थे। गेंदबाजी के लिए मशहूर रोच ने अपनी यादगार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज के लिए मैच ड्रा कराने में बड़ी भूमिका निभाई।

केमार रोच जब बल्लेबाजी के लिए उतरे, उस समय वेस्टइंडीज 277 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था। पूरे दिन का खेल बचा हुआ था। वेस्टइंडीज के लिए हार से बचना मुश्किल था, लेकिन केमार रोच ने जस्टिन ग्रिव्स के साथ मिलकर असंभव को संभव बनाया। दोनों ने दिन के बाकी बचे ओवरों में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और मैच ड्रॉ करा दिया। रोच और ग्रिव्स ने 67.5 ओवर तक बल्लेबाजी की और 180 रन जोड़े।

पिछले 85 टेस्ट में 1 भी अर्धशतक लगाने में असफल रहे रोच ने अपने 86वें टेस्ट की दूसरी पारी में अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ये अर्धशतक वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक लगाए गए सबसे मूल्यवान अर्धशतकों में से एक है। रोच के इस अर्धशतक ने मैच बचाया। रोच ने अपनी पारी में 233 गेंदों का सामना किया और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 58 रन बनाए। 37 साल के रोच के लिए यह अर्धशतक उनके करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक है। रोच 86 टेस्ट में 291 विकेट ले चुके हैं।

- Advertisement -

रोच के अलावा जस्टिन ग्रिव्स और शाई होप का भी इस टेस्ट को ड्रा कराने में बड़ा योगदान रहा। ग्रिव्स 388 गेंद पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे। शाई होप 234 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 531 रन का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 457 रन बनाए। मैच ड्रा रहा।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-