श्री 1008 Mahavir भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

Khabarwala24NewsHapur: पिलखुआ दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को श्री 1008 Mahavir  भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ द्वारा लोहा मंडी एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा किया गया । यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार बाजार गांधी बाजार ,चंडी रोड , मठमलियान और […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur: पिलखुआ दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को श्री 1008 Mahavir  भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

रथ यात्रा का शुभारंभ द्वारा लोहा मंडी एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा किया गया । यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार बाजार गांधी बाजार ,चंडी रोड , मठमलियान और आर्य नगर होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई ।

यात्रा के दौरान श्री वीरेंद्र कुमार जैन खवासी पद पर आसीन थे । सुशील कुमार जैन, निपुण जैन कुबेर बने। बाया चंवर मनोज कुमार जैन, अरुण कुमार जैन और विनय जैन सोधर्म इंद्र रहे ।इस दौरान चार घोड़ों की बग्गी एवं भगवान महावीर की झांकियां बैंड बाजों के साथ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे यात्रा में दिल्ली सिकंदराबाद हस्तिनापुर हापुर समेत अन्य जिलों के बैंड बाजे भजन गाकर चल रहे थे भजनों की धुन सुनकर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई ।

Devotees participating in the shobha yatra
Devotees participating in the shobha yatra

यह रहे आकर्षण का केंद्र

बैंड बाजे, झांकी शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही, शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर मन मोह लिया । इस दौरान पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा ।

यह रहे मौजूद

रथयात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन, महामंत्री विपिन जैन ,सुनील जैन कोषाध्यक्ष सचिन जैन और अरुण कुमार जैन. मनोज जैन ,सुखबीर जैन मनीष जैन ,निपुण जैन सुशील जैन ,अरविंद जैन अनुज जैन विपुल जैन ,हनी जैन ,अनिल जैन ,विनय जैन आदि मौजूद रहे।

श्री 1008 mahavir भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

श्री 1008 mahavir भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

श्री 1008 mahavir भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News